बेंगलुरु की गलियों में मंगलवार की रात कुछ खास थी, जब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए गए। इस खूबसूरत कपल की झलक ने सोशल मीडिया पर तो हलचल मचाई ही, लेकिन एक छोटी-सी चीज़ ने लोगों का ध्यान कुछ ज़्यादा ही खींच लिया — और वो थी अनुष्का का विराट का हाथ न पकड़ना। कुछ सेकेंड्स की एक वीडियो क्लिप अब चर्चा का विषय बन गई है, जिससे फैंस के बीच कयासों की बाढ़ आ गई है।
हाइलाइट्स:
- विराट और अनुष्का को बेंगलुरु में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया
- वीडियो में दिखा अनुष्का ने विराट का बढ़ा हुआ हाथ नजरअंदाज किया
- सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चाएं और मीम्स की बाढ़
- विराट पहले ही दे चुके हैं हालिया विवाद पर स्पष्टीकरण
अनुष्का ने नहीं थामा विराट का हाथ, वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट और अनुष्का रेस्टोरेंट में एंट्री कर रहे हैं। जैसे ही अनुष्का गाड़ी से उतरती हैं, विराट उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं, लेकिन अनुष्का बिना नोटिस किए खुद ही कार से बाहर आ जाती हैं। इसके बाद वह विराट से कुछ कदम आगे चलती नज़र आती हैं। बस, यही कुछ सेकेंड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने इस इशारे को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।
“अब ना हाथ पकड़ना, ना मुस्कान?” – फैंस की प्रतिक्रिया
क्लिप के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूज़र ने विराट की हालिया इंस्टा स्टोरी को याद दिलाते हुए लिखा, “Algorithm ने अनजाने में अनुष्का का हाथ न पकड़ने वाला सीन दिखा दिया? इसमें कोई इरादा नहीं था।” वहीं दूसरे ने लिखा, “अब ना हाथ पकड़ना, ना बड़ी-बड़ी स्माइल्स?” कुछ लोगों ने इस वीडियो को विराट और अनुष्का के रिश्ते पर उठते सवालों से भी जोड़ना शुरू कर दिया।
विवाद के बाद पहली बार एक साथ दिखे कपल
यह वीडियो इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह विराट और अनुष्का की उस विवाद के बाद पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी जिसमें विराट कोहली ने अवनीत कौर की एक तस्वीर को फैनपेज से लाइक कर दिया था और फिर तुरंत अनलाइक कर दिया था। सोशल मीडिया पर जब बवाल मचा तो विराट कोहली ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था, “मैं अपना फीड क्लियर कर रहा था और लगता है एल्गोरिदम ने गलती से इंटरैक्शन दर्ज कर लिया। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, कृपया बेवजह की अटकलें न लगाएं।”
2017 में हुई थी शादी, दो बच्चों के पैरेंट्स हैं विराट-अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी दिसंबर 2017 में इटली में हुई थी। ये जोड़ी बॉलीवुड और क्रिकेट का सबसे चर्चित कपल मानी जाती है। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं – बेटी वामिका और बेटा अकाय।